उद्यमियों के विकास के लिए कृत संकल्प है प्रदेश सरकार: श्रीपद नाइक

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के सामान्य सुविधा केंद्र पर सोमवार की सुबह केन्द्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीपद नाइक पहुंचे और ब्लैक पॉटरी शिल्पियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि निजामाबाद की विश्व विख्यात कला ब्लैक पॉटरी पूरे विश्व में अपनी पहचान रखती है।
ब्लैक पॉटरी शिल्पियों से संवाद के बाद केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाइक प्रेस प्रतिनिधियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार छोटे उद्योगों से जुड़े उद्यमियों के विकास के लिए कृत संकल्प है। भाजपा सरकार के प्रयास से कुटीर उद्योगों को पूरे विश्व में पहचान मिली है। इस क्षेत्र की अपनी महत्ता है। यहां वर्ष भर लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के लिए लिखेंगे और ट्रांसपोर्ट के आवागमन आसानी के लिए निजामाबाद तहबरपुर मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आने-जाने कि व्यवस्था के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखूंगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बहुत तेजी से चारों तरफ़ विकास कार्य हो रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त राय, जयप्रकाश पांडेय, घनश्याम पटेल, नीलम सोनकर, एसडीएम रवि कुमार, अधिशाषी अधिकारी प्रहलाद पांडेय, जय प्रकाश सिंह, मदन सिंह, संतोष गोंड, शेर बहादुर सिंह, गगन कश्यप, बैजनाथ, प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *