सफाई कर्मियों ने किया नवागत बीडीओ का स्वागत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नवागत खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया। विकासखंड पल्हनी में पदभार ग्रहण करने के बाद गुलदावरी का पौधा व भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा भेट कर स्वागत किया गया। शिष्टाचार मुलाकात करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से राजेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि आप लोगों को जो दायित्व मिला है, उसका निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से निर्वहन करें जिससे कि विकासखंड पल्हनी का नाम जिले में नंबर एक पर रहे। हम आपके साथ हैं कोई भी दिक्कतें हो तो हमको अवगत करायें, उसका निस्तारण हम करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, संगठन मंत्री जनार्दन यादव, राजबहादुर चौधरी, अनिल कुमार, सुरेंद्र यादव, सुरेश कुमार प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *