बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र में खाटू श्याम की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम बूढ़नपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने खाटू श्याम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद अपने हाथों से स्वयं प्रसाद भी वितरित किया। लगभग दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने कहा कि बूढ़नपुर बाजार में पिछले कुछ वर्षों से खाटू श्याम जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी खाटू श्याम जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। सभी लोगों से अपील है कि सभी लोग आकर प्रसाद ग्रहण करें। समाजसेवी व एलआईसी के पदाधिकारी प्रदीप गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम कराने के पीछे का उद्देश्य सनातन धर्म को बढ़ावा देना है।
इस मौके पर पूर्व प्रधान अमित उर्फ मखडू सिंह, राहुल मोदनवाल, रवि कुमार बरनवाल, सनी मोदनवाल, गुड्डू सेठ, अवधेश सेठ, कन्हैया कुमार, सुरेश यादव, अनु सिंह, रफीक अहमद और पिंटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह