शिवम का यूपी एसएसएफ में चयन होने से हर्ष

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मखनहां पांडेयपुरा गांव निवासी शिवम कनौजिया का उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स यूपी एसएसएफ में चयन होने से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिवम की इस उपलब्धि से परिवार के लोगों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चयन की जानकारी मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
शिवम की सफलता पर विजय, विमलेश सिंह, सगीर खान, जगदंबा सिंह, रामचंद्र यादव, दूधनाथ मौर्य, राजेश जायसवाल, पवन जायसवाल, अरुण जायसवाल, चंद्रशेखर यादव, विक्रम राम, रामप्रसाद, शिवप्रसाद, डॉ.रामपलट यादव, सावित्री और काजल आदि ने बधाई दी।
लोगों ने कहा कि शिवम ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। सभी ने शिवम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता की राह पर बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *