मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन से शोक संवेदना

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन का दुखद समाचार प्राप्त होने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला लालगंज की ओर से अम्बारी भाजपा कार्यालय पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल ‘आशू’ के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल ‘आशू’ ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वाेच्च होता है। मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवन में सबसे अनमोल है। इस अपार दुख की घड़ी में हम सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
इस मौके पर सचिन मोदनवाल, पवन सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, शैलेन्द्र चौहान, राममिलन गुप्ता, सूरज अग्रहरि, डॉ. दिनेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *