मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के पुराने अस्पताल जो बरदह में स्थित है उसके सामने पेयजल सुविधा के लिए लगभग डेढ़ साल पहले कराई गए हैंडपंप की बोरिंग अब तक अधूरी पड़ी है। बाजारवासी सुनील कुमार गुप्ता, पंचम गुप्ता, भजन मौर्य, घनश्याम मौर्य ने बताया कि डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी हैंडपंप चालू नहीं हो सका। बाजार में रोजाना दुकान लगाने वाले लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। पानी का वाहन आने पर पैसे देकर बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है।
समस्या से नाराज अशोक गौड़, शाहरुख खान, मनोज तिवारी उर्फ छोटा गुरु, प्रमोद शर्मा, कंचनलाल गुप्ता, साधु प्रजापति, वीरू राय, सोनू विश्वकर्मा, नैनो लाल विश्वकर्मा, कलकत्ती तिवारी, विशाल तिवारी, अजीत राय, अजय राय, ठाकुर यादव, मकबूल आदि ने प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि जल्द हैंडपम्प चालू नहीं कराया गया तो ब्लॉक पर प्रदर्शन करेंगे।
इस संबंध में बीडीओ जयप्रकाश ने बताया कि बोरिंग का कार्य अधूरा होने की जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी