शिक्षा, सुरक्षा, के साथ निगरानी भी करें अभिभावक: आलोक आर्य

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बाबा परमहंस जी मंदिर परिसर में मोदनवाल कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में अध्यक्ष राजेश मोदनवाल के नेतृत्व में अक्षय नवमी तिथि को मोदनवाल समाज ने कुल देवता पूज्य मोदनसेन जी महराज का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मोदनवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य व मोदनवाल समाज के नगर अध्यक्ष राजेश मोदनवाल चुट्टूर ने संयुक्त रूप से कुल देवता मोदनसेन जी के चित्र पर मल्यार्पण, पूजन व दीप प्रज्जवलित कर किया। गायक निरंजन मोदनवाल ने भजन सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मुख्य अतिथि आलोक आर्य ने कहा कि आज मोदनवाल समाज के बेटे और बेटियां अच्छी शिक्षा प्राप्त कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ हम सब को गौरवान्वित कर रहे है। बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा, संस्कार के साथ निगरानी भी करें। बच्चियों को शिक्षा संस्कार के साथ वीरांगना बनाएं।
अभय सिंह ने कहा कि मोदनवाल समाज जन्म से ही अतिथि देवों भव, का पालन कर सबके मन मस्तिष्क में अपनी छाप छोड़ता है। सम्मान सभा में वैश्य समाज के सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र पहना कर किया गया।
इस मौके पर अभय सिंह, विष्णु मोदनवाल, ज्ञान प्रसाद, प्रदेश महामंत्री मक्खन लाल सहित मोदनवाल समाज के अलावा अन्य वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रहलाद आर्य तथा संचालन मनोज गुप्ता ने किया।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *