रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत सरकार की स्व-गणना की सुविधा के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को एक प्रचार वाहन तैयार कर क्षेत्र में जनजागरूकता के लिए रवाना किया गया।
कंपोजिट विद्यालय सरायमीर द्वारा प्रचार वाहन का उद्घाटन भाजपा जिला मंत्री शैलेश प्रजापति एवं सरायमीर नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू पेंटर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
जनहित के इस कार्य में सहायक अध्यापक अभिमन्यु यादव द्वारा निजी खर्च से प्रचार वाहन की व्यवस्था की गयी। टीम का उद्देश्य जनगणना की प्रक्रिया, स्व-गणना की सुविधा और इसकी उपयोगिता की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी नागरिक जानकारी के अभाव में इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे। नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए निर्धारित अवधि में इसमें सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस मौके पर इं. अमृतलाल गुप्ता, अनिल यादव, दिनेश कुमार, भवानी शंकर सिंह, प्रिया राय, रश्मि मौर्य, रंजन प्रजापति, सोनिया, प्रमोद, कंचन, महादेव, कृष्ण मोहन उपाध्याय, भीम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र यादव ने की।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा