आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर क्षेत्र के दलालघाट, गौरीशंकर घाट, कदम घाट, भोला घाट, सिधारी, नरौली, हरबंशपुर शाही पुल के पास समेत कई घाटों पर मेला लगा रहा। कई स्थानों पर छठ मइया और सूर्य भगवान के साथ व्रती महिलाओं की प्रतीक स्वरूप प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। एक दिन पहले ही स्थानीय पूजा कमेटियों ने पंडाल को तैयार कर लिया था। कई स्थानों पर मेला लगा रहा। पूजा घाटों के रास्तों पर खिलौने-गुब्बारे के साथ चाट और चाऊमीन की भी दुकानें सजाई गई थीं।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार