रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रानीकीसराय फरिहा मार्ग स्थित बघौरा के पास सुबह घर से कोचिंग पढने गई छात्रा की बाइक से गिरने से मौत हो गई। वहीं टहलने निकला युवक बाइक से टकरा कर गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना में बाइक सवार भी घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
रानीकीसराय थाने के दिलौरी गांव निवासी आंचल गोंड़ 17 वर्ष पुत्री अनुप गोंड़ अमरशहीद इंटर कालेज ईश्वरपुर में इंटर की छात्रा थी। बुधवार को सुबह छ बजे घर से कोचिंग पढने के लिए बघौरा गई थी। मुख्य मार्ग पर ज्यों ही पहुंची दिलौरी गांव निवासी दीपक कुमार बाइक लेकर पहुंच गया। दीपक भी वहीं पर कोचिंग पढता है और दसवीं का छात्र है। बघौरा के पास ज्यों ही पहुंचे बाइक अनियंत्रित हो कर रानीकीसराय थाने के रोवा निवासी 25 वर्षीय युवक अबु सहमा टहलने के लिए निकला था टक्कर मारते हुए पलट गई। घटना में आंचल के सिर में गंभीर चोट आई। जबकि दीपक भी घायल हो गया आसपास के लोग पहुंचे और आंचल और अबू सहमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल सहमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी। परिजनों में कोहराम मचा है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा