आठ छात्रों ने पूरा किया कुरान का हिफ्ज

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जामिया फैज़-ए-आम देवगांव की मस्जिद में शनिवार को आठ छात्रों के हिफ्ज़-ए-कुरान मुकम्मल करने पर एक भव्य, आध्यात्मिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जामिया के शिक्षक, छात्र, प्रबंधक, हाफिज बनने वाले छात्रों के माता-पिता एवं अभिभावकों के अलावा क्षेत्र की अनेक इल्मी, दीनी, सामाजिक और प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। अध्यक्षता मुफ्ती मुहम्मद सुफियान अहमद मजाहिरी दौना तथा संचालन जामिया के नाजिम मौलाना अब्दुल्लाह कासमी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एक छात्र की तिलावते कलाम पाक से हुआ। इसके बाद जामिया के शिक्षक कारी शमीम अहमद ने बारगाहे रिसालत में नात पेश किया और कुरान की अजमत एवं उसकी महानता पर आधारित खूबसूरत नज्म पढ़कर महफिल को रूहानी माहौल से सराबोर कर दिया।
इसके बाद हिफ्ज़-ए-कुरान मुकम्मल करने वाले आठ छात्रों ने कुरान की सूरह मुरसलात की अंतिम आयतें सुनाकर अपने हिफ्ज़ का प्रदर्शन किया। हिफ्ज़-ए-कुरान करने वाले छात्रों में हाफिज अब्दुल्लाह पुत्र अब्दुल कादिर (बैरीडीह), हाफिज अब्दुल हफीज पुत्र मुहम्मद आसिम (देवगांव), हाफिज मुहम्मद काशिफ पुत्र मुहम्मद जावेद (बनारपुर), हाफिज मुहम्मद शारिक पुत्र शम्स तबरेज (बनारपुर), हाफिज मुहम्मद फहद पुत्र मुहम्मद नसीम (देवगांव), हाफिज मुहम्मद सारिम पुत्र मुहम्मद तालिब (सलहरा), हाफिज मुहम्मद साकिब पुत्र मुहम्मद सुफियान (सठियांव) और हाफिज मुहम्मद हुजैफा पुत्र मुहम्मद साजिद (बनारस) शामिल हैं।
दो छात्रों हाफिज अब्दुल्लाह पुत्र अब्दुल कादिर और हाफिज अब्दुल हफीज पुत्र मुहम्मद आसिम ने महज आठ और नौ महीने में कुरान हिफ्ज़ पूरा किया। उनकी इस असाधारण उपलब्धि पर उन्हें साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. मुहम्मद अरशद कासमी, मुफ्ती मुहम्मद सुफियान अहमद मजाहिरी, मौलाना खालिद, डॉ. निसार, डॉ. इरफान, एडवोकेट शमीम अहमद, एडवोकेट हामिद अली, शहजाद अहमद, मुहम्मद सालेह उर्फ सालेहीन प्रधान, मौलाना राशिद, कारी जाकिर, मुफ्ती खालिद, मौलाना ताहिर, मौलाना एजाज, मौलाना साबिर और कारी शमीम अहमद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *