त्योहारों में बनाए रखें शांति: राजेंद्र प्रसाद पटेल

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी दीपावली व छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से बुधवार को ठेकमा पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल ने की।
बैठक में चौकी प्रभारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, पुलिस का सहयोग करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, मंदिरों, बाजारों व पटाखा दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों पर सीसीटीवी व अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा पटाखों की बिक्री नियमानुसार करने की अपील की। बैठक में स्वर्ण व्यापारी, व्यापारी वर्ग व संभ्रांत लोगों ने भी अपने सुझाव दिए और पुलिस का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बृजेश राय, सुनीता भारती महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लालगंज, मनोज सेठ, राजेश विश्वकर्मा, अरुण उपाध्याय बोनी राय, मनबाश यादव, शिवजीत विश्वकर्मा प्रधान,श्यामू यादव प्रधान सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *