तेज आवाज में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई

शेयर करे

निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना निजामाबाद परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता आईपीएस ईश्वर लाल गुर्जर ने की। इसमें थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
बैठक में अधिकारियों ने लोगों से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि डीजे कम आवाज में निर्धारित मानकों के अनुसार बजाया जाएगा। अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। नगर पंचायत एवं ग्राम प्रधानों के माध्यम से साफ-सफाई कराई जाएगी। मूर्ति विसर्जन स्थलों का पहले से निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
इस मौके पर क्राइम प्रभारी जयप्रकाश यादव, फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा, उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव, राजेश कुमार राय, कमला पटेल, मायापति पांडेय, गोपाल प्रसाद मौर्य, अखिलेश सिंह, सुशील कुमार गुप्ता, भाजपा नेता प्रवीण सिंह उर्फ पिंटू सिंह, अबुल कैश फैजी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *