रैली निकाल कर एएमआर के प्रति किया जागरूक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस यानी रोगाणुरोधी प्रतिरोध के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से डीएवी कालेज से रैली निकाली गयी। आल इंडिया चिल्ड्रेन केयर एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी के डिप्टी चेयरमैन वेदांत त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
जागरूकता रैली में फार्मेसी कालेज आजमगढ़, आरके फामेर्सी कालेज, राहुल सांकृत्यायन कालेज आफ फार्मेसी, पीपीएस फार्मेसी कालेज, क्रासबेली इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी तथा क्रसबेली कालेज आफ फार्मेसी के छात्र, छात्राएं एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने एएमआर के गंभीर खतरे के बारे में जानकारी दी। बताया कि बिना चिकित्सक की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करना, दवाओं का निर्धारित कोर्स बीच में छोड़ देना तथा सामान्य सर्दी जुकाम जैसी वायरल बीमारियों में एंटीबायोटिक का अनावश्यक प्रयोग करना भविष्य में गंभीर सस्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। एंटी बायोटिक दवाओं का प्रयोग केवल चिकित्सक की सलाह पर ही करें। प्रबंधक डॉ.कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने छात्र, छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ.आशीष कुमार गुप्ता, डॉ.अभय प्रताप यादव, डॉ.ज्योति सिंह, डॉ.आदेश अनंतराव बनवानें, जितेंद्र जेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोआर्डिनेटर ऋषिकांत त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *