श्री गणेश त्रिमोहनी सेवा समिति ने निकाली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत में श्री गणेश त्रिमोहनी सेवा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर गुरुवार की शाम मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। तीन दिवसीय मेले के दौरान निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
मां दुर्गा की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाकर जुलूस निकाला गया। विसर्जन यात्रा नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान महिलाओं, युवतियों, बच्चों और पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया और मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। खास बात यह रही कि विसर्जन यात्रा में महिलाओं और बच्चियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। आकर्षक साज-सज्जा और भव्य स्वरूप में सजी मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
जुलूस के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा आतिशबाजी की गई। रास्ते भर भक्तों के लिए प्रसाद और पानी की व्यवस्था भी की गई थी। मां की आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नम आंखों से माता रानी को विदाई दी।
इस अवसर पर समिति के सदस्य अमित जायसवाल (विक्की), हिमांशु विनायकर (टिटू), रिंकू सोनी, लकी सोनी, राहुल गुप्ता, आकाश सोनी, शिवम वर्मा, सागर मोदनवाल, पवन सोनी, रोहित कसौधन, साहिल कसौधन आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *