जमीन कब्जे की शिकायत लेकर जनता दरबार पहुंचीं महिलाएं

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैकोली के राजस्व ग्राम बरौली की सैकड़ों महिलाएं मंगलवार को जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार में पहुंचीं। महिलाओं ने अपनी समस्या बताते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
महिलाओं का कहना था कि जमीन से जुड़े मामले में उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसी उम्मीद के साथ वे अपनी फरियाद लेकर जयनाथ सिंह के पास पहुंची हैं। महिलाओं ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्या का समाधान होगा और उन्हें न्याय मिल सकेगा।
महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद जयनाथ सिंह ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपकी लड़ाई हमारी लड़ाई है। इस सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर मामले का जल्द से जल्द निस्तारण करने को कहा।
जनता दरबार में बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने से जमीन से जुड़े इस मामले को लेकर चर्चा रही। अब महिलाओं को संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई और समस्या के समाधान का इंतजार है।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *