एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने सौंपा ज्ञापन

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील में बुधवार को दोपहर एक बजे निजामाबाद बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चेयरमैन सूर्यभान गिरी ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सभा मेढ़ी, ब्लॉक तहबरपुर में कथित अनियमितताओं की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अपनी चाची के नाम आवंटित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का स्वयं संचालन करते थे। अनियमितताओं के आरोप में दुकान निलंबित कर दी गई है। इसके अलावा ग्राम पंचायत में बिना निर्माण कार्य कराए सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव पर लगाया गया है। सूर्यभान गिरी ने संबंधित अधिकारियों से ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने तथा सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *