पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना प्रभारी अतुल मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत प्रयाग इंटर कॉलेज, बिलरियागंज परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।
पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अन्य अप्रिय घटना होने पर डरने के बजाय इसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही सोशल मीडिया का सावधानी पूर्वक उपयोग करने, अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने तथा किसी के साथ ओटीपी, पासवर्ड और अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक आकांक्षा पांडेय, महिला आरक्षी हर्षिता दुबे, हरिप्रिया सिंह, मुख्य आरक्षी गांधी यादव तथा आरक्षी विमल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय