त्यौहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शारदीय नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना मेहनाजपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, धार्मिक आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने तथा क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव कायम रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी मेहनाजपुर अखिलेश सिंह ने उपस्थित लोगों से नवरात्रि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि आस्था, श्रद्धा और भक्ति का पर्व है। सभी लोग इस त्योहार को आपसी प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाएं। पुलिस की प्राथमिकता पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। ऐसे में सभी नागरिकों को सतर्क और जिम्मेदार रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर होने वाले आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *