आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां-जहां मां दुर्गे का स्थापना है जहां-जहां पूजा पाठ हो रहा है वहां के प्रागंण के आसपास के रोड के दोनों पटरी पर विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर सभी विकासखंड के ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई का अभियान चलाकर सफाई की जा रही है। इसके साथ ही आसपास के लोगों को सफाई के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि आप लोग स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें स्वच्छता से ही तरह-तरह के रोगों के प्रकोप से बचा जा सकता है। स्वच्छता ही जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है इसे हम सभी को अपनाना चाहिए। मंगलवार को ग्राम पंचायत एकरामपुर में मां दुर्गा मंदिर के आसपास ग्राम प्रधान के देखरेख में सफाई कर्मियों ने नाला साफ कर झाड़ू लगाया और दवा का छिड़काव भी किया। विकास खण्ड पल्हनी के ग्राम पंचायत एकरामपुर में गुलाब चौरसिया, मनोरमा आदि लोगों की मौजूदगी सफाई की गयी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार