आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष एवं महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम का चयन कर लिया गया है। जिला कुश्ती संघ की ओर से 11 अक्टूबर को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल में फ्रीस्टाइल पुरुष, ग्रीको रोमन पुरुष और महिला वर्ग के कुल 18 पहलवानों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 23 से 26 अक्टूबर तक मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवा, गोरखपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों में फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग के 57 किलोग्राम भारवर्ग में विवेक यादव, 65 किलोग्राम में आयुष, 70 किलोग्राम में शिवम यादव और 74 किलोग्राम में अश्विनी कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं, ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग के 63 किलोग्राम में सूरज, 67 किलोग्राम में दुर्गेश, 72 किलोग्राम में विजय शंकर यादव, 77 किलोग्राम में अमन और 87 किलोग्राम में शिवम यादव का चयन किया गया है। महिला कुश्ती वर्ग में 50 किलोग्राम भारवर्ग में सुगंधा, 53 किलोग्राम में प्रिया चौहान, 55 किलोग्राम में कंचन, 65 किलोग्राम में जया विश्वकर्मा और 72 किलोग्राम में सेजल मौर्य को टीम में जगह मिली है। चयन ट्रायल का शुभारंभ उपक्रीड़ा अधिकारी जयप्रकाश यादव ने किया।
इस अवसर पर मुन्ना यादव, सत्यवान यादव, रामवृक्ष यादव, इंद्रेश यादव, अमरजीत यादव, अरविंद कुमार, रागिनी यादव, गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार