आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल गोरक्ष प्रांत ने आगामी नवरात्रि महोत्सव के दौरान गरबा व डांडिया आयोजनों की धार्मिक मर्यादा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को श्रीरामचरितमानस की प्रति भी भेंट की।
संगठन ने आयोजनों में अश्लीलता, हुड़दंग, अभद्र गानों और महिलाओं से दुर्व्यवहार पर रोक लगाने और उल्लंघनकर्ताओं पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पारंपरिक पवित्रता बनाए रखने के लिए आयोजन स्थलों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध और पहचान पत्र चेकिंग की व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने शांति-व्यवस्था में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। इस दौरान राहुल राय, शिवम सिंह, सूर्यांश सोनकर, प्रद्युम्न मौर्य, हरिकेश मौर्य, सुधांशु मौर्य, हिमांशु बरनवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार