ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह विद्युत उपखंड क्षेत्र के कुड़िहर गांव में 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी।
बरदह विद्युत उपखंड के जेई आतिश कुमार यादव के निर्देश और प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों में काफी खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और जेई आतिश कुमार यादव के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में शिकायत के महज 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली बहाल करना सराहनीय पहल है।
जेई आतिश कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समय से समाधान करना विद्युत विभाग की प्राथमिकता है। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलते ही 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि विद्युत संबंधी किसी भी समस्या की सूचना समय से विभाग को दें, ताकि उसका जल्द से जल्द समाधान कराया जा सके।
इस दौरान लाइनमैन प्रताप सिंह, टेंगरी, सोनू सिंह समेत विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-एमके राय