50 हजार का इनामी गैंगस्टर फैजान उर्फ गुल्लू गिरफ्तार

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव पुलिस, सर्विलांस सेल और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर अभियुक्त फैजान उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी, लूट, गोवध, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि देवगांव थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित फैजान उर्फ गुल्लू अपने घर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। दादा चौक/ग्राम चौकी मोड़ से करीब 150 मीटर दूर फैजान उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार फैजान उर्फ गुल्लू की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने 8 सितंबर 2026 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लगातार फरार रहने पर डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र ने 16 सितंबर को इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी थी।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *