आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान और सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है।
इसी क्रम में वाराणसी से वटनगर तक जाने वाली बाइक यात्रा 5 अक्टूबर को आजमगढ़ पहुंची। बाबा विश्वनाथ मैरिज लॉन में रात्रि विश्राम के बाद 6 अक्टूबर को यात्रा आगे गाजीपुर के लिए प्रस्थान कर गई।
इस दौरान प्रातः योगाभ्यास के बाद बेलइसा चौराहे के पास स्वच्छता कार्यक्रम किया गया और सफाई कर्मियों को माला पहनकर सम्मानित किया गया। बाइक यात्रा आगे छतवारा चौराहा, करणपुर सुम्भी बाजार होते हुए पीजीआई चक्रपानपुर पहुंची जहां सेवा यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं मरीज में फल वितरण किया गया। उसके बाद बाईक यात्रा नरेहथा, सिंहपुर बाजार, खरिहानी बाजार, तरवा बाजार और मेहनाजपुर होते हुए आगे गाजीपुर के लिए प्रस्थान की। मार्ग में जगह-जगह यात्रा का आमजन और भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, सुशील सिंह, पवन सिंह, निखिल राय, आनन्द सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, सुजीत सिंह, विवेक निषाद, जितेन्द्र राय, अवनीश चतुर्वेदी, जितेद्र सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार