एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश

शेयर करे

गोसाई की बाजार आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विधानसभा लालगंज के मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत सोमवार को एसडीएम नेहा मिश्रा ने बूथ संख्या 314, 315, 316, 317, 318 और 319 का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित मिले। एसडीएम ने बीएलओ को प्रत्येक बूथ के जेंडर रेशियो पर विशेष ध्यान देने, अधिक से अधिक नए मतदाताओं के फार्म-6 भरवाने तथा 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का मतदाता पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही डोर-टू-डोर सर्वे कर पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक बीएलओ के पास औसतन 10 से 15 फार्म भरे हुए पाए गए। हालांकि साइट नहीं चलने के कारण फार्म फीड करने में परेशानी की बात सामने आई। बीएलओ ने बताया कि अधिकांश फार्म सोमवार रात तक फीड कर दिए जाएंगे। एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि “मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करें। विशेष रूप से 18-19 वर्ष के युवाओं और पात्र नए मतदाताओं का फार्म-6 भरवाने पर ध्यान दिया जाए। जो फार्म प्राप्त हो चुके हैं, उनकी फीडिंग जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए।” उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा कराया जाए।
रिपोर्ट-मो. तारिक बेग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *