रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के पानी टंकी के पास तेज हवा के चलते पेड़ तार पर गिरने से हाईटेंशन विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया और दो पोल के तार टूट गये। विद्युत आपूर्ति क्षेत्र मंे ठप हो गई। दो घंटे तक विद्युत विभाग के कर्मी नजर नहीं आये। सोमवार को कस्बा समेत आसपास बादलों के बीच तेज हवा चलने लगी। हवा के चलते निजामाबाद मार्ग स्थित पानी टंकी के पीछे पेड़ तार पर गिर गया। पेड़ गिरने से जहां विद्युत तार टूट गये वहीं हाईटेंशन पोल भी टूट गया। तार टूटते ही क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक पेड़ उसी अवस्था मंे पड़ा रहा, विद्युत विभाग अंजान बना रहा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा