बैठक में सपा ने भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय लालगंज में विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई।
विधायक बेचई सरोज ने कहा कि पूरे प्रदेश में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिस तरह जनाक्रोश देखने को मिल रहा है, उससे यह स्पष्ट होता है कि मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया जाना लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा होना आवश्यक है।
विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जिस प्रकार संवैधानिक संस्थाओं का कथित रूप से दुरुपयोग कर रही है, वह भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग द्वारा लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने के कारण कई लोग अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि देश का युवा वर्ग जागरूक हो चुका है और अपने हक एवं अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उत्तर प्रदेश के युवा, किसान, मजदूर और छात्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।
बैठक में अनुपम कन्नौजिया, राजेश विश्वकर्मा, दीपक मौर्य, श्रीकांत गौड़, जय सिंह चौहान, अशोक प्रजापति, महेश सोनकर, अजीम अहमद, श्रीराम सरोज, मुन्ना, रम्मन यादव, शैलेश यादव, नूर आलम, सभाजीत राजभर, अमरजीत यादव, आलोक राजभर, मोहम्मद शाहिद, गणेश मौर्य, रामनवल यादव, नीरज राय, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *