लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लालगंज में गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान तथा राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह तिलखरा एवं विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार गुप्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उनके जन्मदिवस को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। महात्मा गांधी की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे। वे 9 जून 1964 को देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने और 11 जनवरी 1966 तक इस पद पर रहे।
प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाया। उन्होंने स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को ईमानदारी और सादगी से परिपूर्ण महान नेता बताया।
इस अवसर पर प्रबंधक राकेश कुमार गुप्त, उप प्रबंधक अतुल बरनवाल, उपाध्यक्ष बृजेश जायसवाल, रवि कुमार बरनवाल, रमाशंकर शुक्ल, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, सुधीर बरनवाल, सौरभ गुप्त, श्यामा सिंह, डॉ. विजय बहादुर सिंह, शेषमणि मिश्र, अंजू मौर्य, शरद दीक्षित, लाल बहादुर सिंह, सतीश सिंह, अनामिका सिंह, रामनरेश यादव, आनंद कुमार, गिरधारी लाल, यशवंत, अनुराग, उमाकांत, राकेश सरोज, लोकनाथ, सुजीत विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. विजय बहादुर सिंह ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद