टूटी पुलिया दे रही दुर्घटना को दावतए ग्रामिणों ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कोयलसा ब्लाक अंतर्गत लालपुर गांव के पास लिंक मार्ग पर बनी काफी पुरानी पुलिया पिछले कई हफ्तों से टूटी पड़ी है, जो दुर्घटना को दावत दे रही है। इसे लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ठीक कराने की मांग की है।
आंशिक रूप से टूटी यह पुलिया किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम देने का इंतजार कर रही है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को मौखिक रूप से किया है। गांव के राजनरायन सिंह उर्फ रमायन सिंह ने बताया है कि यह पुलिया काफी पुरानी है और इसका उत्तरी भाग का कुछ अंश टूटकर नाले में जा गिरा है। इसी पुलिया से होकर तमाम वाहन भी गुजरते हैं जिसमें बच्चों से भरी स्कूली बसें भी शामिल हैं। श्याम निषाद भी इस टूटी पुलिया को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि लखमीपुर से मड़छा हरि बल्लभ गांव तक गुजरे नाले पर बनी यह पुलिया जहां टूटी है वहां तो टूटी ही है अपितु पूरी तरह से पूरी पुलिया जर्जर हालत में पहुंच चुकी है जिसके चलते कभी भी काफी लोगों की जाने जा सकती हैं। ग्रामीणों ने इसकी मरम्मत को लेकर पुलिया के पास विरोध प्रदर्शन भी किया।
इस मौके पर मूलचंद वर्मा, सर्पराज, मनीष सिंह, आकाश कुमार, दिनेश प्रजापति, श्यामदेव सिंह, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *