लोजपा पूरे प्रदेश में उतारेगी प्रत्याशी: शिव मोहन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लोक जन शक्ति पार्टी की बैठक कलेक्ट्री कचहरी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालचंद जैसवारा तथा संचालन लालगंज लोकसभा प्रभारी उमेश सोनकर ने किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वाहन किया। उन्होंने सदर विधानसभा प्रत्याशी सुनीता विश्वकर्मा को आदेशित किया कि बूथ स्तर तक जनहित में जाएं और जनता की समस्याओं का निराकरण करायें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की दोहरी नीतियां जनता देख रही है। पीडीए के नाम से जगह-जगह जनसंवाद कर सिर्फ सामाजिक धोखा दे रहे हैं। उनकी पार्टी के अंदर किसी भी अति पिछड़ा वर्ग को संगठन में सम्मान नहीं है। पिछड़ों का अपमान करने के कारण भाजपा को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लोजपा पूरे प्रदेश में अपना प्रत्याशी उतारेगी और परिवर्तन के लक्ष्य को पूरा करेगी।
इस मौके पर राहुल मोदनवाल, राजेंद्र मोदनवाल, कमला गोंड़, अच्छे लाल विश्वर्मिा, रामलगन विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, लाल चौहान, विपिन खरवार, सत्येंद्र गौतम, राजबचन चौहान, रामायण राम, कांति गौतम, जगमाल, विद्या, रूद्रा, राधिका, पूनम श्रीवास्तव, नैना करूष आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *