श्रुतलेख व स्पेल बी प्रतियोगिता में मेहनगर और पवई का जलवा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में मंगलवार को प्राचार्य चंदन प्रसाद भारती के कुशल मार्गदर्शन में हिंदी भाषा में श्रुत लेख व अंग्रेजी भाषा की श्स्पेल-बीश् प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता डाइट प्रवक्ता वीरेंद्र प्रताप और सह-प्रभारी बृजराज मौर्य के देखरेख में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के सभी 22 ब्लॉकों और एक नगर क्षेत्र यानी कुल 23 ब्लॉकों से बच्चों ने शिरकत की। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर में राजवीर सिंह ,कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मेंहनगर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
वहीं प्राथमिक संवर्ग में ब्लॉक पवई का नाम रोशन हुआ है प्राथमिक विद्यालय राजापुर से अक्षत मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के प्रभारी डाइट प्रवक्ता वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आए बच्चे एससीईआरटी लखनऊ में अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे।

पहले ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता कराकर प्रत्येक ब्लॉक से चार-चार बच्चों जो कि प्राथमिक स्तर, उच्च प्राथमिक स्तर, कंपोजिट प्राथमिक स्तर और कंपोजिट उच्च प्राथमिक स्तर से एक-एक बच्चे का चयन किया गया था। इन्हीं चयनित बच्चों की प्रतियोगिता डाइट स्तर आयोजित हुई इस मुख्य प्रतियोगिता में कुल 72 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चंद्रशेखर, देवब्रत साहू, नौशाद, विनय शंकर और अभय राज डायट प्रवक्तागणों की एक मूल्यांकन समिति बनाई गई थी। समिति द्वारा प्रत्येक संवर्ग से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों का चयन किया गया, जिन्हें डाइट प्रशासन की तरफ से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, प्रतियोगिता में शामिल सभी 72 बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *