आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले के रहने वाले रंगकर्मी दंपति ममता और अभिषेक पंडित को शनिवार देर शाम रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में आयोजित एक समारोह में रंगकर्म के क्षेत्र में दिया जाने वाला प्रतिष्ठित ’भवानी शंकर स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के अन्तर्गत ग्यारह हजार रुपए, मानपत्र, अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की ख्यातिलब्ध साहित्यिक संस्था भवानी शंकर स्मृति संस्थान द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह सम्मान शास्त्रीय, लोक और नाट्य कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर किए गए विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता। इस सम्मान के निर्णायक समिति ने सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए ममता पंडित और अभिषेक पंडित को सम्मिलित रूप से प्रदान करने का निर्णय किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार