ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राय का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान सराय मोहन के बूथ की समीक्षा की गई जिसमें मंडल अध्यक्ष शरद राय एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में मन की बात कार्यक्रम प्रशांत राय के आवास पर हुआ। जिसमें मंडल अध्यक्ष शरद राय, पूर्व डीसीएफ चेयरमैन चंदेश्वर राय और नवीन राय बृजेश राय अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महामंत्री के अलावा बीएलओ तथा बूथ अध्यक्षों से सराय मोहन के बूथों पर उपस्थित वोटो की समीक्षा भी की गई। विधानसभा चुनाव के लिए किए जाने वाले कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर अध्यक्ष शरद राय, बृजेश राय, प्रशांत राय, अरुण उपाध्याय, राहुल राय, सुनील तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-एमके राय