पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जैगहां बाजार के पास सनशाइन स्कूल तिराहे पर शुक्रवार को अचानक बबूल का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही बिलरियागंज थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मजदूरों की मदद से टांगा से पेड़ को कटवाकर सड़क से हटवाया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो गया। पुलिसकर्मियों की तत्परता से राहगीरों ने राहत की सांस ली और कुछ ही समय में सड़क पर यातायात सामान्य हो गया।
रिपोर्ट-बबलू राय