निःशुल्क नेत्र शिविर में 220 से अधिक मरीजों की हुई जांच

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर क्षेत्र के महुआपार स्थित समाजसेवी आनंद सिंह के पैतृक आवास भगवती सदन में आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के सहयोग से छठवीं बार निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 220 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि 47 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
शिविर का शुभारंभ पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू ने फीता काटकर किया। उन्होंने समाजसेवी आनंद सिंह के जनसेवा कार्यों की सराहना की। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने भी मानव सेवा को सराहनीय कार्य बताया। आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम में डॉ. जयंत झा, कैंप आयोजक अभय यादव, विजन पारुल, नर्सिंग स्टाफ सुजीत और सपोर्टिंग स्टाफ आशुतोष यादव ने आधुनिक मशीनों से जांच की।
चिन्हित 47 मरीजों का वाराणसी स्थित आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। मरीजों को अस्पताल की निःशुल्क बस से वाराणसी ले जाया गया। शिविर में मरीजों और परिजनों के लिए जलपान व भोजन की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पल्हना विक्रांत सिंह, गौरव सिंह ईशु, सुमित सिंह, सहयोग डायग्नोस्टिक, शुभम सिंह देहाती, यदुवेन्द्र सिंह चंदू, अमित सिंह, संदीप गुप्ता, प्रधान पंकज सिंह लालमऊ, मनोज राजभर, अजय यादव मंडल अध्यक्ष तरवां, बृजेश सिंह, गौतम यादव, युवा नेता प्रिंस सिंह, रिशु सिंह, रिशी, पूर्व प्रधान डब्लू सिंह, संजय सिंह, प्रवेश कुमार सिंह और अमन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *