युवक ने पत्नी सहित दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब शाम छः बजे गोलियों के तड़तड़ाहट की आवास सुनायी दी। अरविंद सिंह रिवाल्वर से अपनी पत्नी एवं दो ब्राह्मणों की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर कर मौके पर पहुंचे घटना स्थल के दृश्य को देखकर लोग अवाक रह गये। घर के चारों तरफ खून विखरा हुआ था। लोग चिखने व चिल्लाने लगे। उधर अरविंद सिंह तीन लोगों की हत्या करने के बाद रिवाल्वर लोडकर अपने तीनों पुत्रों को लेकर एक कमरे में कैद हो गया है।
अरविंद के भाई की चार वर्ष पूर्व गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। तभी से वह मानसिक रुप से ठीक नहीं चल रहा था। इसी को लेकर अरविंद के घर शांति के लिए चार दिन से अनुष्ठान चल रहा था, जिसका अरविंद सिंह विरोध कर रहा था। मंगलवार को अरविंद घर से बाहर गया था शाम 6 बजे के आसपास जब घर लौटा तो पत्नी से अनुष्ठान को लेकर कुछ विवाद हो गया। अरविंद सिंह अनुष्ठान का विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। अरविंद सिंह घर में घुसा और रिवाल्वर निकालकर पहले पत्नी बबीता 30 वर्ष को गोली मारी इसके बाद अनुष्ठान करा रहे ब्राह्मण 55 वर्षीय महेन्द्र पाठक निवासी इब्राहिमपुर थाना कप्तानगंज व 50 वर्षीय अखिलेश मिश्रा निवासी डिभनिया थाना अतरौलिया को निर्ममता पूर्वक गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। तत्पश्चात रिवाल्वर लोड कर अपने तीनों बच्चों को लेकर घर के एक कमरे में कैद हो गया।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी। कुछ ही देर बाद कई थानों की फोर्स तैनात हो गयी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस अरविंद सिंह को समझाने व आत्मसमर्पण करने के प्रयास में लगी रही।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *