नुक्कड़ नाटक के जरिए बताई प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल की कहानी

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत अतरौलिया के धार्मिक स्थल बाबा प्रथम देव स्थान पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम देखने और कलाकारों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े कार्यों और उपलब्धियों को दर्शाया। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। जिला अध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर ने बताया कि ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में चार दिनों तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग मंडल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद राजभर, नीरज तिवारी, हरीश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह प्रवीण , सुनील पांडेय, सुभाष निषाद, संतराम निषाद, आशुतोष पांडेय, धर्मेंद्र निषाद, दीपक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *