सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम आयोजित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेरा युवा भारत आजमगढ़ द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा जिला युवा अधिकारी डॉ. भावना के निर्देशन में ब्लॉक अजमतगढ़ में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किसान इंटरमीडिएट कॉलेज मुजार सुरैना में पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं द्वारा पोस्टर मेकिंग में स्वच्छ भारत मिशन, नशामुक्त युवा, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, सड़क सुरक्षा, हरियाली से खुशहाल भारत, पर्यावरण संरक्षण में प्रभाग किया। स्वंयसेवक सुनील कुमार एवं प्रबुद्धज्ञान सेन ने सेवा पखवाड़ा के प्रति मेरा युवा भारत, विकसित भारत, जागरूकता का संदेश दिया। पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कक्षा 12 की छात्रा संजना ने प्रथम स्थान, कक्षा 9 की छात्रा अस्मिता प्रजापति ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 10 का छात्र आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, चयनित छात्रों को मेडल, ट्रॉफी, एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और सभी छात्रों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्रकृति एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करते हुए समाज में सकारात्मक सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *