विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली के देवगांव कस्बा निवासिनी महिला ने मकान के छत की दूसरी मंजिल पर टीन सेड के रूम मे लगे बास मे साडी के टुकड़ा से फांसी के फंदे पर लटक कर आत्म हत्या कर ली। मृतका शादी दूसरी शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी ।
देवगांव कोतवाली के देवगांव कस्बा निवासी मृतका का पति राजेश गुप्ता की पहली पत्नी गीता देवी के मृत्यु के बाद चन्दा देवी से दस वर्ष पूर्व दूसरी शादी किया था। पहली पत्नी का लडका भोला गुप्ता व मृतका पति राजेश गुप्ता फेरी का काम करते है। सोमवार को पिता – पुत्र दोनो सुबह फेरी पर निकल गये तो स्वजनो व आस पास के लोगो ने बताया कि चन्दा प्रायः बिमार रहती थी बिमारी से परेशान होकर सोमवार को चन्दा देवी ने मकान के दूसरे मंजिल पर पहुंच कर कमरा बन्द कर फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। जब भोला गुप्ता दोपहर में घर पहुंचा। मां को घर मे न मिलने पर छत पर गया जहां छत पर कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द था। बगल वाले छत से देखा तो मां फांसी लगा ली थी। जिसे देख कर रोने-चिल्लाने लगा। रोने की आवाज सुन कर आस पास के लोग जुट गए। जिसकी सूचना देवगांव पुलिस व अपने पिता व रिश्तेदारो को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल देवगांव सुनील कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोडकर शव को फांसी फदे से नीचे उतरवाये। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मृत्यु की सूचना पर माता अमरावती व भाई दिनेश मौके पर पहुच गये थे। मायके वालो ने कोई तहरीर नही दी थी। कोतवाल देवगांव सुनील कुमार सिंह ने बताया की पोस्ट रिपार्ट के बाद मामला साफ होगा।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *