आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को आर्यमगढ़ दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक मुकेरीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में नगर की विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं व आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से जर्जर बिजली के तारों की मरम्मत, पंडालों के पास पर्याप्त प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन तथा प्रतिमा विसर्जन की पुख्ता व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
सीओ सिटी शुभम तोंदी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पूजा समितियों से पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही आश्वस्त किया कि पंडालों व विसर्जन स्थलों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर ने कहा कि पूजा पंडालों के आसपास नियमित सफाई, प्रकाश व अन्य जनसुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका पूरी तरह तत्पर है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएंगे।
महासमिति के अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य सभी पूजा समितियों को एक मंच पर लाकर प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
इस अवसर पर पुजारी शरद तिवारी, महंत राजेश मिश्रा, हिमांशु राज, संतोष गुप्ता, रवि गुप्ता, संदीप चौहान, ऋषि गुप्ता, हर्ष सिंह, आकाश यादव, प्रताप मद्धेशिया, अंकित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता सहित विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार