जनपदीय विद्यालयी योगासन प्रतियोगिता संपन्न

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 70वीं जनपदीय विद्यालयी योगासन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा एवं जनपदीय खेल प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
शनिवार को खेले गए प्रतियोगिता मे जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 150 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सदर तहसील के छात्रों ने सर्वाेत्तम प्रदर्शन कर अनेक वर्गों में अपना स्थान सुरक्षित किया। मंडलीय की क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज की प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगामी 29 सितंबर को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता मंे आजमगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेगें। विभिन्न वर्गों में चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है। इस अवसर पर लौटूराम अध्यक्ष योगासन संघ, अशोक कुमार गुप्ता सचिव योगासन संघ, अनंत दुबे, डॉ.नितिन, पूजा, ऋतु, अर्चना शर्मा आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *