छः माह में ही धंस गयी नव निर्मित भवन की फर्श

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बांसगांव से बाबा प्रथम देव आश्रम मार्ग पर बांसगांव मंे नवनिर्मित किसान कल्याण केंद्र भवन जो अभी हैंड ओवर हुए 6 महीने ही बीता है पहली ही बारिश में इस नवनिर्मित भवन के फर्श जगह-जगह धंस गए।
यूपी प्रोजेक्ट वर्क डिपार्टमेंट द्वारा निर्मित लगभग एक करोड़ 21 लाख 87 हजार के बजट से अतरौलिया ब्लॉक के बांसगांव में किसान कल्याण केंद्र का निर्माण 2023 में शुरू हुआ था जो 2 फरवरी 2026 को कृषि विभाग को हैंड ओवर हुआ और कृषि विभाग ने इसमें काम करना शुरू कर दिया। लेकिन 6 माह बीतते ही इस नवनिर्मित भवन के गोदाम व गार्ड रूम का फर्श धंस गया। यही नहीं प्रथम तल पर बैठक के लिए बनाया गया मीटिंग हाल का छत पहली बारिश में ही टपकने लगा। इस कार्य में करोड़ों रूपया खर्च करने के बाद भी मानक के हिसाब से कार्य न होने से ही इस तरह की स्थिति बनती दिखाई पड़ रही है।
इस संदर्भ में जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी कृषि के माध्यम से जांच कराकर तुरंत ठीक करवाया जायेगा, क्योंकि 5 वर्ष निर्माणदायी संस्था की जिम्मेदारी होती है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *