लेखपालों ने लम्बित मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा लालगंज के अध्यक्ष नवीन कुमार दुबे के नेतृत्व में लेखपालों ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की लंबित एवं न्यायोचित मांगों का निराकरण न किए जाने के संबंध में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा को सौपा।
ज्ञापन में अंतर मंडली स्थानांतरण, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी, चयन वर्ष 2024 के विभागीय परीक्षा परिणाम एवं प्रमाण पत्र घोषित, भत्तों में वृद्धि, भूलेख व अन्य सहायक पटलों से संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त किये जाने व प्रारम्भिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे व बेतन विसंगति दूर किये जाने सहित अन्य मांगो का ज्ञापन सौंपा।
लेखपाल संघ ने चेतावनी दिया कि शासन व परिषद द्वारा तत्काल सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो 22 सितम्बर से उत्तर प्रदेश के समस्त लेखपाल अपने मूल हल्के पर कार्य करते हुए अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार करेंगे। अतिरिक्त हल्के / बस्ते को सम्बधित तहसील कार्यालय/राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर देगे। भविष्य मे आनलाइन कार्याे के बहिस्कार के लिए बाध्य होंगे। संघ का उद्ददेश्य किसी भी प्रकार से जनहित को प्रभावित करना नहीं है। इस निर्णय के परिणाम स्वरूप राजस्व प्रशासन, शासकीय कार्यों अथवा जन सेवा में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शासन एवं राजस्व परिषद की होगी।
इस अवसर पर मंत्री राहुल तोमर, विकास मिश्रा जिला उपमंत्री, धीरेंद्र सिंह, राम कुमार सिंह, अजीत सिंह, सत्तोष कुमार, रामचरित्र, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *