रेलवे लाइन के किनारे मिला महिला का शव

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुदनीपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का शव देखकर खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के की मैंन आलोक वर्मा ने महिला का शव देखकर कोतवाली फूलपुर को सूचित किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला के पास मिले आधार कार्ड से पहचान की। मृत महिला कलावती 59 वर्ष पत्नी मुन्नीलाल निवासी झकहा थाना फूलपुर की निवासी है। पुलिस ने ग्राम प्रधान झकहा से सम्पर्क कर परिजनों को सूचित किया। पति मुन्नीलाल के पहुंचने पर पता चला कि सुबह पति से कुछ विवाद हुआ था घर से घीयहा गांव शिव चर्चा में भाग लेने की बात कहकर निकली थी। मौत का कारण अज्ञात है। सब इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि कहीं चोट का निशान नहीं मिला। शव का चिकित्सीय परीक्षण के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतका को दो बेटे तीन बेटियां हैं। दोनो बेटे पंजाब रहते हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *