इंसाफ मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष: तलहा रशादी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बटला हाउस फर्जी इनकाउन्टर की 18वीं बरसी पर न्याययिक जांच की मांग को लेकर राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित किया।
राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के महासचिव तलहा रशादी ने कहाकि बटला हाउस इनकाउन्टर के बाद कांग्रेस सरकार ने अपने कानूनी कर्तव्यों का भी पालन सही से नहीं किया। हर पुलिस इनकाउन्टर की मजिस्ट्रेट जांच करवाना अनिवार्य है। इसके बावजूद बटला हाउस इण्काउन्टर केस में आरम्भ से ही कानून की धज्जियां उड़ाई गयी। एक बहादुर पुलिस अफसर एवं दो प्रतिभावान छात्रों की जान चली गयी परन्तु न तो कांग्रेस, न भाजपा की केन्द्र सरकार और न ही मुस्लिम वोटों के लिए इस इनकाउन्टर पर सवाल उठाने वाले अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने के बाद इस काड की जांच करवाना मुनासिब नहीं समझा। आखिर क्या वजह है कि जांच नही करायी जा रही है? उन्होंने कहा कि जब तक इनकाउंटर का सच सामने नहीं आ जाता हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष हाजी मतीउल्लाह, नोमान अहमद पूर्व महाप्रधान, मास्टर तारिक, मो. आरिफ, जैश अंसारी, अशरफ, मेराज खान, साकिब फराही, अज़ीम, खालिद अनवर, मो. फैसल, मिसबाह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *