फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिजवां वेलफेयर सोसाइटी (एमडब्ल्यूएस) की कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने 9वीं यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। 12 व 13 सितंबर को साल्वेशन हॉस्पिटल, कंधरपुर जौनपुर में आयोजित प्रतियोगिता में एकेडमी के 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य समेत कुल 12 पदक हासिल किए।
खुशी यादव, जान्हवी यादव, श्रेयांश यादव और साक्षी यादव ने मुख्य प्रतियोगिता के साथ पूमसे में भी स्वर्ण पदक जीता। शानदार प्रदर्शन के आधार पर चारों खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
प्रियंशी यादव, कशिश, अंजू और प्राची ने स्वर्ण पदक, जबकि मुस्कान, चांदनी और लविश ने रजत पदक जीते। निशा प्रजापति ने कांस्य पदक हासिल किया।
इस उपलब्धि पर मिजवां वेलफेयर सोसाइटी ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। संस्था ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मनोज कुमार प्रजापति, मोनिका प्रजापति, डॉ विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय