योगी राज जंगल राज में तब्दील: जितेंद्र हरि पांडेय

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सहारनपुर में सैकड़ों वर्ष पुरानी मस्जिद गिराने और गोण्डा में विनोद साहनी हत्या काण्ड के विरोध में वामपंथी संगठनों के प्रदेश व्यापी आह्वान पर जिला की संयुक्त टीम ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में जंगलराज को समाप्त करने कानून का राज बहाल करने, सहारन पुर में सैकड़ों वर्ष पुरानी मस्जिद रात में गिराने वाले मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई करने, बुलडोजर की कार्यवाही पर रोक लगाने, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के फर्जी इनकाउंटर पर रोक लगाने, गोंडा में विनोद साहनी हत्या काण्ड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और प्रदेश में कानून का राज बहाल करने की मांग की गयी।
वक्ताओं ने कहा कि योगी राज जंगल राज में तब्दील हो गया है। फर्जी इनकाउंटर और बुलडोजर आतंक के जरिए सत्ता चलाने की कवायद जारी है। नफ़रत आये‎दिन समाज को परोसी जा रही है। संघ और भाजपा नफ़रत और आतंक के सहारे अपनी सत्ता टिकाए रखना चाहती है। सहारनपुर सहित पश्चिम यूपी अल्पसंख्यकों के घरों इबादतगाहों को बुलडोज किया जा रहा है। हम वामपंथी लोकतांत्रिक लोग कानून के राज के लिए संघर्ष तेज करेंगे।
कार्यक्रम को भाकपा जिला सचिव जितेंद्र हरि पांडेय, भाकपा-माले जिला प्रभारी कामरेड विनोद सिंह, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड इम्तियाज बेग, माकपा के कामरेड हरिओम ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में अशोक राय, बशीर अहमद, त्रिलोकी यादव आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *