महिला के गले से चेन छीनने वाली गिरफ्तार

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बड़िहारी शिव मंदिर में तीज पर्व के अवसर पर पूजा के दौरान महिला के गले से सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद की है।
सोमवार को तीज पर्व के अवसर पर बड़िहारी शिव मंदिर में पूजा के दौरान एक महिला ने वहां मौजूद दूसरी महिला के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर तोड़ ली। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों की सहायता से आरोपी महिला को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी रीमा कुमारी पत्नी बीनो निवासी बसखारी, जनपद अंबेडकर नगर को संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *