वृहद स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों की हुई जांच

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बढ़नपुर स्थित नट बस्ती में मंगलवार को दिशा ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रानी की सराय चिकित्सा प्रभारी डा. कैप्टन मनीष तिवारी की देखरेख में आयोजित हुआ।
शिविर में डा. सुशील मौर्य एवं डा. हेमंत विश्वकर्मा की देखरेख में नट बस्ती के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान कुल 120 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गईं। वहीं 30 मरीजों के रक्त की जांच भी की गई। स्वास्थ्य शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और साफ-सफाई रखने के महत्व की जानकारी दी गई। आरबीएसके टीम द्वारा जांच के दौरान तीन कुपोषित बच्चों को भी चिन्हित किया गया।
शिविर में तारिक सफीक, अमर बहादुर सिंह, सलमान फैजी, रवि नारायण राय, राजेश यादव, साहुल, सुनील, प्रदीप, साधना, पूजा, आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *